आपने कभी सोचा कि सरकारी राशन खुद आपके घर तक आएगा!-केजरीवाल सरकार दे रही है ये बड़ा तोहफा

राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य 40 डाक्यूमेंट्स की होम डिलीवरी देगी केजरीवाल सरकार-जाने पूरी लिस्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली की केजरीवाल सरकार आने वाले समय में राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस  अन्य 40 तरह के सर्टिफिकेट की होम डिलीवरी देगी. इसका मतलब कि सिर्फ एक नंबर पर कॉल करके दिल्ली सरकार का 'मोबाइल सेवक' आपके घर आकर ये सर्टिफिकेट या कार्ड बनाकर दे जाएगा. इस योजना को 'सरकार आपके द्वार' नाम दिया गया है.

इससे समय के साथ आपका पैसा भी बचेगा

कैबिनेट के फैसले के बाद गुरुवार को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस योजना के बारे में बताते हुए कहा कि इसके लिए एक एजेंसी की मदद ली जाएगी. ये एजेंसी एक कॉल सेंटर बनाएगी जहां कॉल करके लोग रिक्वेस्ट दे सकेंगे. उसके बाद उस इलाके में मौजूद 'मोबाइल सेवक' के पास ये नोटिफिकेशन पहुंचेगा कि उसे किस व्यक्ति का कौन सा कार्ड या प्रमाण पत्र बनाकर देना है.

सिसोदिया के मुताबिक ये सेवा सरकारी दफ्तरों की तरह नहीं बल्कि जनता की सुविधा और समय के मुताबिक दी जाएगी. इसका मतलब ये कि लोगों की छुट्टी या ऑफिस ऑवर के मुताबिक ही 'मोबाइल सेवक' घर आएगा. इस सेवा को समझाने के लिए बनाए गए वीडियो में दिखाया गया है कि 'मोबाइल सेवक' बिजली से चलने वाली स्कूटी से जाएगा जिसमें प्रिंटर भी लगा होगा. साथ ही ग्राहक का डाटा लेने के लिए बायोमीट्रिक डिवाइस भी होंगे.

हालांकि लोगों की व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा से जुड़े सवाल पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम सरकार के अधिकारी ही करेंगे. शुरुआत में इस सेवा में 40 डॉक्यूमेंट शामिल होंगे. जिनमें सबसे महत्वपूर्ण राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस शामिल होंगे. इसके सेवा के लिए मामूली फीस वसूली जाएगी. पिछले 3 साल में 25 लाख लोगों ने इन 40 सेवाओं के लिए दिल्ली सरकार के दफ्तरों के चक्कर काटे.

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?