भ्रष्टाचारियों के पाप बीजेपी में जाने से साफ़!! ,भ्रष्टाचारियों या तो जेल जायो या भाजपा में मिल जाओ!!

वो कहते हैं न बीजेपी एक ऐसी गंगा है जिसमे नहाकर सभी दूध के धुले हो जाते हैं ऐसा ही कुछ आजकल देखने को मिल रहा है कोंग्रेस के ज्यादा से ज्यादा भ्रस्टाचार के आरोपियों का बीजेपी जमकर अपनी पार्टी में स्वागत कर रही है और बीजेपी में जाकर सभी लोग दूध के धुल गए है
एक और कहावत है आजकल भरस्टचारी या तो जेल जायो या भाजपा में मिल जाओ।
आज मोदी और बीजेपी को सोचना पड़ेगा क्या यही न खाऊंगा और खाने दूंगा है
भ्रस्टाचार की बाते करने वाली भाजपा अब किस मुँह से भ्रस्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगी !

अन्य पार्टियों से निष्कासित या दलबदलू नेताओं और भ्रष्टाचार के आरोपियों को पार्टी में भर्ती:

मुकुल रॉय:
तृणमूल से निष्कासित बड़े नेता मुकुल रॉय ने दो दिन पहले भाजपा ज्वाइन कर ली. ये वही मुकुल रॉय हैं जो ममता बैनर्जी के सबसे नजदीकी माने जाते थे. बेशक बंगाल में सत्ता पक्ष के साथ सालों से जुड़े होने के कारण मुकुल रॉय बंगाल की राजनीती में पैनी धार रखते हैं. आज रॉय भाजपा के नेता हैं और ऐसा करने से उनके सभी पाप गंगा में डुबकी लगाकर पवित्र हो गए हैं. लेकिन यही मुकुल रॉय तृणमूल कांग्रेस में थे, तब इनके ऊपर लगा था शारदा चिटफंड घोटाले का आरोप. उस समय पूरी भाजपा के लिए मुकुल रॉय सबसे भ्रष्ट नेता थे और इनके खिलाफ विधानसभा चुनाव में जमकर प्रचार हुआ था. हर विपक्षी की तरह केंद्र की सीबीआई हाथ धोकर रॉय के पीछे पड़ गई थी और आये दिन मुकुल रॉय सीबीआई दफ्तर में हाजिरी लगाते दिखते. लेकिन आज भाजपा की भर्ती के बाद मुकुल रॉय देश के सबसे ईमानदार नेता बन गए हैं. हालाँकि थोड़ी शर्म के चलते उनका भगवाकरण खुद अमित शाह ने नहीं किया, बल्कि कैलाश विजयवर्गीय और रविशंकर प्रसाद ने उन्हें शपथ दिलाई. इससे पहले कि आप भूल जाएं, मैं आपको याद दिला दूँ कि कलकत्ता के प्रदेश भाजपा नेता प्रताप बैनर्जी ने कहा था कि भाजपा में सब नदी नाले आकर पवित्र हो जाते हैं.

हिमंता बिस्वा:
असम में विधानसभा चुनाव के ठीक पहले हिमंता बिस्वा को भी भाजपा में लाकर शुद्धिकरण किया गया था. कांग्रेस में मंत्री पद के दौरान हिमंता पर जल प्रबंधन ठेके में गड़बड़ी के आरोप लगे थे. बिस्वा पर 4 करोड़ की रिश्वत का भी आरोप लगा था. केंद्र की सीबीआई एजेंसी बिस्वा पर लगे आरोपों की जाँच कर रही थी, लेकिन भाजपा में आकर इस जाँच का क्या हाल है ये सब समझ सकते हैं.

सुखराम:
दूरसंचार घोटाले मामले में आरोपी रहे सुखराम को भी हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चुनाव से पहले पार्टी में शामिल कर लिया. भाजपा के नेता सुधांशु त्रिवेदी ने सुखराम का बचाव करते हुए कहा था कि दूरसंचार घोटाला बहुत ही पुराना घोटाला है. सुधांशु त्रिवेदी के तर्क पर अमल किया जाये तो फिर तो भारत भ्रष्टाचार मुक्त हो ही जायेगा, या शायद अब तक हो भी गया हो. खैर, भाजपा देश को उस तरह से तो भ्रष्टाचार मुक्त नहीं कर पाई, लेकिन इस तरह के कुतर्कों से वो भ्रष्टाचार समूल ख़त्म कर देगी.

नारायण राणे:
भाजपा ने कांग्रेस के रत्न नारायण राणे को पार्टी में शामिल कर लिया. नारायण राणे पर भाजपा ने एक वक़्त पर जमकर आरोप लगाये थे. आज राणे भाजपा की गंगा में धुल चुके हैं.

येदुरप्पा:
येदुरप्पा तो भ्रष्टाचार के प्रपितामह रह चुके हैं. जो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार के आरोप में ही पद से हटाया गया था, उसी को भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने का दावा करने वाली पार्टी वापिस ले आई है. न सिर्फ उन्हें कर्णाटक में प्रमुख चेहरा बनाया गया है बल्कि मुख्यमंत्री पद का दावेदार भी घोषित कर दिया गया है.

मौविन गोडिनो और पांडुरंग मडकईकर:
एक वक़्त पर कांग्रेस में रहे मौविन गोडिनो और पांडुरंग मडकईकर के खिलाफ भाजपा ने भ्रष्टाचार का खुलासा किया था. मनोहर पारिकर ने नब्बे के दशक में गोडिनो के खिलाफ पॉवर घोटाले का खुलासा किया था. पांडुरंग मडकईकर पर 2014 में भूमि अधिग्रहण घोटाले में आरोप पारिकर ने ही लगाये थे. अब सब शुद्ध हैं।

फ़िलहाल, ये तो बस कुछ एक उदाहरण हैं, भाजपा के मुकुट में ऐसे नगीनों की लम्बी फ़ेहरिस्त है.
FROM-http://dilipkpandey.com/dari-hui-bjp/

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?