बाबा की हनी गिरफ्त में ,पंजाब पुलिस ने लिया हिरासत में

25 अगस्त को रेप केस में राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद से फरार चल रही राम रहीम की हनीप्रीत आखिरकार 38 दिनों बाद पंजाब के मोहाली में गिरफ्तार हो गई.



त्योहारों की छुट्टी खत्म होते ही हनीप्रीत इंसा की आंख-मिचौली की मियाद भी खत्म हो गई. पंजाब के जीरकपुर-पटियाला रोड के बीच सरेंडर से पहले ही हनीप्रीत इंसा को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उसे बुधवार को पंचकूला कोर्ट में पेश किया जाएगा.

जिसे पुलिस विदेशो में ढूंढ रही थी ... वो मोहाली जिले के जीरकपुर में मिली. कमाल है जिस हनीप्रीत को पुलिस हरियाणा, यूपी, बिहार.. नेपाल.. राजस्थान और न जाने कहां कहां ढूंढ रही थी, वो पंजाब के मोहाली जिले में घूम रही थी

पंजाब पुलिस ने हनीप्रीत को हरियाणा पुलिस को सौंप दिया है. राम रहीम की सबसे राजदार हनीप्रीत के गिरफ्त में आने से अब राम रहीम के कई राज खुल सकते हैं.
loading...

Comments