मोदी जी के 15 अगस्त के भाषण का ऐसा विश्लेषण जिसे पढ़ आपकी आँखे खुली की खुली रह जाएँगी। पूरा पढ़े

1. कल के भाषण में बच्चों की मौत से कैसे मुँह छुपा गए मोदी ....
प्राकृतिक आपदा के साथ उसी साँस में भयानक हत्याकांड का ज़िक्र खिसका गए जो गोरखपुर BRD हॉस्पिटल में हुआ
बच्चों और उनके माता-पिता के लिए संवेदना के दो शब्द तो दूर की बात गोरखपुर का नाम तक नहीं लिया....
पता नहीं वो कौन से मूर्ख थे जो केंद्र और राज्य में एक सरकार होने का बहाना करते थे
2. तब भारत छोड़ो का नारा था... आज भारत जोड़ो का नारा है--मोदी
मतलब मोदी जी को लगता है कि अभी भारत united(एकजुट) नहीं है
तो साहब न तो तब भारत छोड़ो आंदोलन में आप जिसके प्रचारक रहे उस संगठन का कोई योगदान था
और न अब भारत जोड़ो में होने वाला है
क्योकि आपको स्वयं लगता है देश unite(एकजुट) नहीं है...!!
3. गोली से ना गाली से कश्मीरी हमारा होगा गले लगाने से-मोदी
एक बार प्रशांत भूषण ने TV डिबेट मे इतना भर कहा था जबरन कश्मीर की जनता कभी हमारी नहीं हो सकती।
तो सम्बित पात्रा सहित कई टूट पड़े, आप चाहते क्या हैं!! कश्मीर हमारा है हमारा रहेगा ये कर देंगे वो कर देंगे... प्रशांत भूषण ही क्यों आप शान्ति की बात करिये.. अंधे कथित राष्ट्रवादी आपको गद्दार घोषित कर देंगे।
आज मोदी बोले गोली से ना गाली से कश्मीरी हमारा होगा गले लगाने से!!
सोचिये कोई और कहता तो सोशल मीडिया मुल्ला पाकिस्तानी कहते रंग जाता भद्दी गालियों के साथ। अनुपम खैर, परवेश जैसे उबल उबल कर पड़ते...
सुषमा जी ने युद्ध को गलत बताते शान्ति की बात की।
गुरमेहर ने युद्ध के खिलाफ बोला तो उस बच्ची का जीना हराम कर दिया धूर्त लुच्चों ने।
4. ऐसा भारत बनाएंगे जहां गरीब के पास बिजली हो, पानी हो, देश का किसान चैंन और चिंतामुक्त होकर सोए :- मोदी
तीन साल तो हो गये साहेब... बनायेंगे के अलावा... बना दिया कब बोलोगे... मत फेको भाई इतना वैसे भी भारत में आक्सीजन की भारी कमी है पता चला सब साफ हो गये
इंडिया शब्द का विरोध करने वाले आज न्यू इंडिया का नारा दे रहे है साहब मेरे देश को भारत (हिंदुस्तान) ही रहने दो !
5. नोटबंदी से 3 लाख करोड़ का काला धन सामने आया -मोदी !
मोदी जी की गिनती तो आरबीआई से भी तेज़ है जब अभी तक आरबीआई नोटों की कर रहा है तो मोदी जी ये 3 लाख वाला आंकड़ा कँहा से लाये !
फ़्लॉप नोटबंदी की जयजयकार ख़ुद करते थकते ही नहीं। इतनी ऊर्जा जमा रक़म को गिनवाने में लगा देते तो सारी पोल ख़ुद पता चल जाती !

Comments
Post a Comment