हेल्‍थकेयर इंडेक्‍स में भारत बांग्‍लादेश, भूटान और नेपाल से भी नीचे

एशिया के अन्‍य देशों के मुकाबले भारत, हेल्‍थकेयर में काफी पिछड़ा हुआ है. ये बात एक रिपोर्ट में सामने आई है. ये रिपोर्ट यूके के मेडिकल जर्नल The Lancet में प्रकाशित की गई है. इसमें कहा गया है कि हेल्‍थकेयर भारत की स्थिति अन्‍य एशियाई देशों के मुकाबले काफी खस्‍ता है. इसमें बांग्‍लादेश, भूटान, श्री लंका और चीन का नाम है. यानी हेल्‍थकेयर के मामले में इन सभी से हम नीचे स्‍थान पर हैं.

इस रिपोर्ट में 195 देशों से लिए गए डाटा को दिखाया गया है. 25 साल के इस डाटा को 1990 से 2015 तक के आधार पर बताया गया है. डाटा में दिखाया गया है कि इस समयकाल में भारत में सोशल-इकनॉमिक ग्रोथ हुई है पर वह हेल्‍थ केयर डिपार्टमेंट में अपने लक्ष्‍यों को हासिल नहीं कर पाया है.

रिपोर्ट के अनुसार, भारत के हेल्‍थ केयर इंडेक्‍स में 14.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. 25 साल में ये 30.7 से बढ़कर 44.8 पर पहुंच गया है. इसक बावजूद भी ये श्रीलंका (72.8), बांग्‍लादेश (51.7), भूटान (52.7) और नेपाल (50.8) से ये काफी कम है. रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भार में Neonatal disorders से होने वाली मौतों की रोकथाम करने में खराब रिकॉर्ड रहा है, इसका इंडेक्‍स रेट 14 दिखाया गया है.



किस बीमारी में कितने नंबर
rheumatic heart diseases में भारत ने 25 का इंडेक्‍स हासिल किया है, टीबी में 26, किडनी की बीमारियों में 20 है. वहीं डायबिटीज में 38, अपेंडिक्‍स में 38 और अल्‍सर में 39 है.

कौन हैं भारत से कम
आपको जानकर हैरानी होगी कि केवल पाकिस्‍तान और अफगानिस्‍तान ही ऐसे SAARC देश हैं जिन्‍हें भारत से कम रैकिंग मिली है. पाकिस्‍तान का हेल्‍थ इंडेक्‍स 43.1 है तो अफगानिस्‍तान का 32.5 है.

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार

नरेन्द्र मोदी नहीं हैं असली मोदी : कांग्रेस की सबसे बड़ी साज़िश का हुआ पर्दाफ़ाश - #सनसनीखेज_खुलासा

26 जनवरी का संदेश

Railway RRB Assistant Loco Pilot, Technician Online Form 2018