GST के बाद ऐसे बदल जाएगी आपकी जिदंगी, जानिए क्या होगा सस्ता और महंगा

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। 1 जुलाई से सरकार पूरे देश में जीएसटी लागू करने जा रही है। इसके लागू हो जाने से आपके जीवन में उथल-पुथल मच सकती है। कई ऐसी चीजें हैं जिनके महंगे हो जाने से आपको झटका लगेगा, लेकिन कुछ काफी सस्ती भी होंगी।ये अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार कहा जा रहा है। जीएसटी का उद्देश्य पूरे देश में वस्तुओं और सेवाओं की दर को एक समान रखना है। जीएसटी के तहत बालों के तेल, साबुन, टूथपेस्ट पर 18 प्रतिशत की दर से जीएसटी लगेगा। जबकि अभी इस पर कर की दर 22 से 24 फीसदी है।
जीएसटी से यूं बदल जाएगी आपकी जिदंगी
घटेगी टैक्स की संख्या
टैक्स ऑन टैक्स खत्म होगा। जीएसटी में कम-से-कम 11 सेंट्रल और स्टेट टैक्सेज समाहित हो जाएंगे। आम आदमी भी आसानी से टैक्स का गणित समझ पाएगा।
  कारोबार आसान होगा
टैक्स कम्प्लायंस तेज और आसान तो होगा ही। इस पर लागत भी कम आएगी।कुछ टैक्स में छूट और कुछ के पूरी तरह खात्मे की वजह से टैक्स कलेक्शन का दायरा बढ़ेगा और सरकारी खजाने में आमदनी बढ़ेगी। गरीब राज्यों को ज्यादा आमदनी होगी।
जनिए क्या सस्ता होगा और क्या महंगा?
सस्ता   
अनाज और उसके उत्पाद : गेहूं, चावल, दूसरे अनाज, आटा, मैदा, बेसन, चूड़ा, रस्क, पिज्जा ब्रेड, नमकीन भुजिया, मिक्सचर, पास्ता, नूडल्स, पेस्ट्री और केक के दाम घटेंगे।
दूध और उसके उत्पाद : दूध, दही, लस्सी, पनीर और मिल्क फूड के दाम नहीं बढ़ेंगे।
कच्ची सब्जियां और फल : प्रोसेस्ड फल-सब्जियां, फल, सब्जी जूस, और जूसमिक्स ड्रिंक्स सस्ते होंगे। चीनी, गुड़ और फ्लेवर्ड चीनी सस्ती होगी। स्टील और कोयला में भी टैक्स कुछ कम होने से कोयले से बनने वाली बिजली और लोहा सस्ता हो सकता है।
महंगा
कॉस्मेटिक्स महंगा होगा :  मेकअप के सामान, सनस्क्रीन लोशन, शैंपू, हेयर क्रीम, हेयर डाइ, शेविंग क्रीम, डिओड्रेंट 
तेल, घी, रिफाइंड ऑयल, जैम, जेली, ज्विंगम, हेयर ऑयल साबुन और टूथपेस्ट महंगा होगा। फ्लोर कवरिंग, बाथरूम के सामान और कारें महंगी होंगी।
कारें महंगी होंगी
कारों पर 28% की सर्वोच्च दर से जीएसटी लगेगा। साथ ही छोटी कारों पर 1% मध्यम पर 3% और बड़ी एवं लग्जरी कारों पर 15% की दर से उपकर भी लगेगा। 

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?