अब पानी पियें नहीं बल्कि पानी खांए। जानिए इस नई तकनीक के बारे में।

अब पानी पिने के लिए बोतल की जरुरत नहीं बल्कि पानी की बोतल ही ऐसी होगी जिसे आप पानी के साथ खा सकते हैं तकनीक रोज बदलती है और हमारी जिंदगी को बेहतर और आसान बनाती है. अब तकनीक की वजह से ही आपको साथ में पानी की भारी बोतलें लेकर घर से बाहर नहीं निकलना होगा, अब आप पानी तो पिएंगे ही साथ में बोतल भी खा सकेंगे.


सोचिए कि आप किसी रेस्टोरेंट में जाएं और वेटर आपसे आकर पूछे कि आप कैसा पानी लेना चाहेंगे टैप का या बोतल का? और आप कहें बबल...! जी हां अब यह मुमकिन है कि आप बबल शेप की बोतल अपने साथ रखें और पानी पीने के साथ ही उसे पूरा खा जाएं.

अगर आप सोच रहे हैं कि ये सिर्फ सपने में ही हो सकता है तो हम आपको बता दें कि आप पूरी तरह गलत है. अब आप ज्यादा परेशान हों उससे पहले हम आपको बता दें कि लंदन बेस्ड एक स्टार्टअप ने यह शुरुआत की है. उन्होंने प्लास्टिक से निजात पाने के लिए यह सॉल्यूशन निकाला है.
इसमें एक गोल जैली की तरह दिखने वाली बॉल होगी जिसमें पानी होगा. प्यास लगने पर इसे पूरा खाया जा सकेगा. इसे 'ओहो' नाम दिया गया है. यह पौधे और सीवीड के अर्क से बनी हुई एक जैली जैसी है. इसे अगर 4 से 6 हफ्ते तक नहीं खाया गया तो यह खराब होने लगेगी.

ओहो' को बनाने वाली स्टार्टअप कंपनी स्किपिंग रॉक्स लैब का कहना है कि इसे बनाने के पीछे उनका मकसद प्लास्टिक का कम इस्तेमाल किया जाना है. उनका कहना है कि दुनिया में कई शहर ऐसे हैं जहां प्लास्टिक की बोतलों से निजात पाने के लिए बहुत मेहनत और काम किया जा रहा है. इसके अलावा उनका कहना है कि इसको बनाने का खर्च भी प्लास्टिक के मुकाबले काफी कम होता है.

'ओहो' से पानी पीने के दो तरीके हैं. या तो इसमें छोटा सा छेद कर उससे पानी पिया जाए या फिर इसको पूरा मुंह में रखकर इसे खा लिया जाए.

इसपर अभी काम कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि इसके इस्तेमाल से किसी कतरह की परेशानी तो नहीं होगी. जैसे कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि इसे बैग में रखा जाए और यह लीक हो जाए जिससे इसके इस्तेमाल में परेशानी हो सकती है. या इससे पानी पीने या इसे पूरी तरह खाने के बाद तो किसी तरह की परेशानी नहीं होती.
हालांकि इसको बनाने के लिए इसके क्रिएटर्स अवॉर्ड जीत चुके हैं.

इसके क्रिएटर्स के टारगेट में मैराथन रनर्स भी हैं. ताकि भागते समय वो 'ओहो' का आसानी से इस्तेमाल कर सकें. जिससे ना पानी की बोतलों से वातावरण गंदा होगा और ना ही कूड़ा होगा.

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार

अरविन्द केजरीवाल सिर्फ नाम नहीं ,वो लोगो की उम्मीद ,ताकत और विश्वास हैं जानिए कैसे ? 3 साल में किये अनगिनत काम !