Jio: हैपी न्यू ईयर के बाद अब प्राइम ऑफर, ये हैं अंबानी के बड़े ऐलान, हर दिन 10 रुपये में होगा अनलिमिटेड, हर सेकंड जुड़ रहे हैं 7 यूजर

सारांस - साधारण भाषा में कहा जाये तो सबसे पहले आपको 99 रुपए देकर 1 मार्च से 31 मार्च के बीच रजिस्ट्रेशन कराना होगा उसके बाद आप जिओ के प्राइम मेंबर बन जाओगे ,और उसके बाद आप 303 रुपए प्रति महीने देकर अनलिमिटेड कॉल्स और 30 जीबी डाटा प्रति महीने का आनन्द उठा सकते हो। यह मेंम्बरशिप 12 महीने यानि 1 साल तक वैलिड होगी जो 1अप्रैल 2017 से 31 मार्च 2018 तक चलेगी। हालाँकि फ्री वौइस् कालिंग 1 इयर तक मुफ्त ही रहेगी बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के । अगर इस दौरान अन्य कोई नेटवर्क ऑपरेटर (एयरटेल ,आईडिया ,वोडाफोन ) कोई जिओ से सस्ता प्लान ऑफर करता है तो रिलायंस जिओ उस प्लान से अपने प्लान को मैच करेगा।
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ नए और आक्रामक ऑफर का ऐलान किया है. उन्होंने जियो के कस्टमर्स से जुड़े आंकड़े बताते हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया है.
हालांकि लोगों को उम्मीद थी की कंपनी फिर अनलिमिटेड फ्री वाले ऑफर्स लाएगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मार्च के आखिर से आधिकारिक तौर पर जियो का फ्री ऑफर खत्म हो जाएगा और लोगों को इसके लिए दूसरे टेलीकॉम कंपनियों की तरह पैसे देने होंगे.
हैपी न्यू ईयर ऑफर के बाद अब जियो प्राइम सर्विस
जियो हैपी न्यू ईयर ऑफर खत्म होने के बाद कंपनी अपने प्राइम मेंबर्स को अगले एक साल तक के लिए न्यू ईयर जैसा ही ऑफर देगी. इसके लिए हर महीने यूजर्स से 303 रुपये लिए जाएंगे. यानी हर दिन 10 रुपये के हिसाब से चार्ज होगा.
जियो हैपी न्यू ईयर ऑफर खत्म होने के बाद कंपनी अपने प्राइम मेंबर्स को अगले एक साल तक के लिए न्यू ईयर जैसा ही ऑफर देगी. इसके लिए हर महीने यूजर्स से 303 रुपये लिए जाएंगे. यानी हर दिन 10 रुपये के हिसाब से चार्ज होगा.
जियो प्राइम मेंबर बनने के लिए कराना होगा रजिस्ट्रेशन
अगले 12 महीने तक प्राइम यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा मिलेगा. प्राइम मेंबर्स के लिए रजिस्ट्रेशन 1 मार्च से शुरू होंगे और 31 मार्च तक चलेंगे. मेंबरशिप लेने के लिए यूजर्स को एक साल तक के लिए 99 रुपये देने होंगे.
99 फीसदी जनता तक पहुंचेगा Jio
मुकेश अंबानी ने कहा आने वाले कुछ महीनों में डेटा कैपेसिटी डबल कर दी जाएगी. इसके अलावा देश की 99 फीसदी जनता तक जियो पहुंचाने की भी बात की गई. उन्होंने कहा है कि लाखों ने लोगों मोबाइल नंबर पोर्टेब्लिटी के जरिए अपने सिम को जियो में पोर्ट कराया है.
मुकेश अंबानी ने कहा आने वाले कुछ महीनों में डेटा कैपेसिटी डबल कर दी जाएगी. इसके अलावा देश की 99 फीसदी जनता तक जियो पहुंचाने की भी बात की गई. उन्होंने कहा है कि लाखों ने लोगों मोबाइल नंबर पोर्टेब्लिटी के जरिए अपने सिम को जियो में पोर्ट कराया है.
JIO हर दिन 10 रुपये में होगा अनलिमिटेड, हर सेकंड जुड़ रहे हैं 7 यूजर
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे हैं. इस दौरान वो कंपनी द्वारा तय किए गए माइल स्टोन पर लोगों का शुक्रिया अदा कर रहे हैं.
- जियो कस्टमर्स ने बनाया रिकॉर्ड, इसके यूजर्स ने पिछले महीने 100 करोड़ जीबी डेटा की खपत की है.
- हर सेकंड में सात कस्टमर्स जुड़ रहे हैं
-2017 के आखिर तक हर शहर में पहुंचेगा जियो
-99 फीसदी जनता तक पहुंचेगा जियो
- 4G बेस स्टेशन की संख्या डबल कर दी गई है
- 170 दिन में जियो ने पार किया 100 मिलियन यूजर्स का आंकड़ा
- जियो प्राइम मेंबर को मिलेगा अनलिमिटेड कॉलिंग और इंटरनेट
- Jio प्राइम मेंमर्स को न्यू ईयर ऑफर खत्म होने के एक साल तक मिलती रहेगी फ्री सर्विस. हालांकि इसके लिए देने होंगे पैसे.


good
ReplyDeleteacha hua ye to
ReplyDeletegood to digital india
ReplyDelete