आरक्षण आज न्याय कम बल्कि देश के विकाश में बहुत बड़ी समस्या बनती जा रही है! जो सहमत हो शेयर जरूर करें।

आरक्षण एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमे गरीबों, पिछड़ों और समाज से उपेक्षित लोगो को मुख्या धारा में जोड़ना है
लेकिन आज आरक्षण देश के विकाश के लिए एक समस्या बनता जा रहा है।क्योंकि आज आरक्षण पर राजनीती हावी हो गयी है। और आरक्षण का फायदा वो लोग उठा रहे है जिन्हें असलियत में आरक्षण की कोई जरूरत नही या वो इस आरक्षण के हकदार ही नही। और वोटों की राजनीती के लिए सभी राजनैतिक पार्टियां इसपे बोलने से डरती है। कोई नही चाहता उनका वोट बैंक ख़राब हो चाहे हमारा देश पीछे रह जाये।


जैसे की आपने देखा है आरएसएस द्वारा समय समय पर आरक्षण पर पुनर्विचार के मुद्दे को बार बार कई मंचो से उठाते रहे हैं जो बहुत हद तक ठीक भी है।क्योंकि बाबा साहब अम्बेडकर जी भी लंबे समय तक आरक्षण के पक्षधर नही थे।
और आज की समस्याओं को देखते हुए 1950 का आरक्षण के नियम को अपनाना बेईमानी सी लगता है।
बीजेपी चाहती तो है कि देश से आरक्षण व्यवस्था ख़त्म हो लेकिन वो भी ये खतरा नही उठा सकती।क्योंकि हमारे देश और देश की राजनीती पर वोट बैंक हावी है जिसे कोई भी सरकार ख़त्म नही कर सकती।
देश में आरक्षण होना चाहिए लेकिन सिर्फ पिछड़ों,अति पिछड़ों और गरीबों के लिए। ना कि जाति और धर्म के आधार पर।
आज आरक्षण की वजह से योग्य व्यक्ति पीछे और और अयोग्य व्यक्ति आगे जा रहे हैं। जिससे हमारा देश और भी पिछड़ रहा है।
आप सोच सकते हो आरक्षण की वजह से बने डॉक्टर, इंजीनियर, बैंकर और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी क्या काम कर सकते हैं जो उस मुकाम पे अपनी योग्यता से नही बल्कि आरक्षण रूपी बैशाखी से पहुंचे हैं।
इसी समस्या की वजह से आज आपने देखा होगा क़ि डॉक्टर्स पेट में कैंची छोड़ देते हैं कोई रुई छोड़ देता है इंजीनिरिंग के क्षेत्र में भी भारत कुछ उन्नति नही कर पा रहा है।
आरक्षण आज एक ऐसी समस्या बन गया है जिसे ख़त्म करने मुश्किल हो चूका है सभी राजनीतिक पार्टियां अपने राजनैतिक स्वार्थ के चलते इस व्यवस्था को बदल नही पाते।
लेकिन आज का युवा अपनी काबिलियत से आगे बढ़ना जानता भी है और उसे अपनी योग्यता और कुशलता से आगे बढ़ना भी आता है। उसे किसी तरह की आरक्षण रूपी बैशाखी की कोई जरूरत नही।
हमे देश हित में ये संकल्प लेना पड़ेगा कि हम सब इस आरक्षण व्यवस्था का विरोध करें और अपनी योग्यता के सहारे देश की उन्नति और प्रगति में अपना योगदान दे।
ताकि जो लोग  आरक्षण के असली हक़दार हैं उन्हें ये व्यवस्था मिल सके और वो भी मुख्या धारा से जुड़ पाएं।

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

दिल्ली: बवाना विधान सीट पर आप की बड़ी जीत ,बीजेपी की हुई करारी हार

अरविन्द केजरीवाल सिर्फ नाम नहीं ,वो लोगो की उम्मीद ,ताकत और विश्वास हैं जानिए कैसे ? 3 साल में किये अनगिनत काम !