चुनाव प्रचार में खर्च के मामले में बीजेपी ने सभी पार्टियों को छोड़ा पीछे, आंकड़ा पढ़ हैरान रह जाएंगे आप
जैसे-जैसे देश का विकास बढ़ता जा रहा है ठिक उसी तरह चुनाव लड़ने और प्रचार करने का तरीका भी बदल गया है।मालूम हो कि चुनाव कि तैयारी और उसके लिए प्रचार करने के लिए राजनीतिक पार्टियां करोड़ो रुपये खर्च करती है। लेकिन इस बार उत्तर प्रदेश, पंजाब और गोवा के विधानसभा चुनावों के लिए टीवी, रेडियो और प्रिंट मीडिया में कैंपेन चलाने के मामले में बीजेपी ने फिलहाल सबको पीछे छोड़ दिया है। इकोनॉमिक्स टाइम्स मीडिया रिसर्च की इकाई ऐडेक्स इंडिया से मिले आंकड़ों के अनुसार, इन पिछले साल नवंबर से लेकर 4 फरवरी 2017 तक तीन माध्यमों पर तीनों राज्यों के लिए सभी राजनीतिक विज्ञापनों में बीजेपी का हिस्सा 59% रहा। इसमें पंजाब में सत्तारूढ़ शिरोमणि अकाली दल-बीजेपी के एकजुट होकर चलाए गए प्रचार अभियान को शामिल नहीं किया गया है। कुल विज्ञापनों में एसएडी-बीजेपी का हिस्सा 11% रहा। यूपी के दिग्गज पार्टि समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस के ऐड को मिलाकर भी बीजेपी के आधे तक भी नही पहुच रही है। टोटल पॉलिटिकल कैंपेन में एसपी के विज्ञापनों का हिस्सा 13%, बीएसपी का 12% और कांग्रेस का आंकड़ा करीब 4% रह...
