महिला टॉयलेट में घुसे राहुल गांधी, गुजराती भाषा न आना पड़ा भारी


कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पीएम नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं. राहुल कई सभाएं कर रहे हैं और उन सभाओं में जमकर पीएम मोदी पर तंज कस रहे हैं. हालांकि बुधवार को छोटा उदयपुर सभा के दौरान राहुल गांधी के साथ एक गजब घटना घटी. आने वाले दिनों में इस घटना को यादकर राहुल गांधी खुद हंसेंगे. इस घटना का कारण बना उनका गुजराती न आना.















राहुल गांधी छोटा उदयपुर में जनसभा कर रहे थे और संवाद कार्यक्रम के दरबार हॉल में युवाओं से बातचीत कर रहे थे. इसी बीच उन्हें टॉयलेट जाना पड़ा, हालांकि वह जेंट्स टॉयलेट की जगह लेडीज टॉयलेट में पहुंच गए. यह मामला बड़ा हास्यास्पद बन गया.

इस टॉयलेट में एक पेपर पर गुजराती भाषा में लेडीज टॉयलेट लिखा था. टॉयलेट के दरवाजे पर कोई तस्वीर नहीं थी. इसी वजह से राहुल गुजराती नहीं समझ पाए और महिला शौचालय में चले गए.

इसके बाद राहुल गांधी के एसपीजी ने लोगों को वहां से हटा दिया. हालांकि राहुल गांधी को महिला शौचालय से बाहर आते देखकर सभी लोगों की हंसी छूट पड़ी.
loading...

Comments

Search Here

Popular Posts

EPF Customer Care Toll free Number : EPFO India Helpline Latest 2017

CTET Online Form 2017, CBSE CTET Application Form 2017, Notification, Online Registration

26 जनवरी का संदेश

आखिर क्यों मैट्रो मैन श्रीधरन केजरीवाल की फ्री मैट्रो योजना का विरोध करने पर तुले है ?